झांसीः अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद की बैठक मेडिकल कालेज के पास हुयी। इसमे दिव्यागो ने अपनी मांगो पर विचार किया और सरकार से मांग की।

दिव्यांगो ने कहा कि झांसी मे दिव्यांगो के लिये कोई सरकारी स्कूल नहीं है। सरकार से मिलने वाला रिक्शा पुराना है। इसे बदला जाए। यह रिक्शा जल्दी खराब हो रहे हैं। उन्हांेने कहा कि मप्र सरकार की तरह बैटरी वाले रिक्शे दिये जाएं।
इसके अलावा दिव्यांगो को मिल रही 1000 रूपये की सहायता को और बढ़ाया जाए। इस महंगाई मे इससे गुजारा नहीं हो पाता।
इस अवसर पर कई दिव्यांग मौजूद रहे।
