झांसीः हाईटेशन लाइन का तार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में है। इसकी ससुराल टीकमगढ़ के सेंदरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धवा बंगरा में है। आज सुबह महिला घर की छत पर काम कर रही थी। इसी दौरान ऊपर से निकला बिजली का हाईटेंशन तार अचानक टूट कर वहां काम कर रही महिला पर गिर गया।
इससे करंट लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
उधर, मृतका के परिजनों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से हाईटेंशन लाइन स्थानान्तरित करने की मांग की गई थी, मगर लाइन को वहां से नहीं हटाया गया। आज विभागीय लापरवाही के चलते यह घटना हो गई। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
