झांसी-सफर मे रेल यात्रियो पर भारी पड़े बदमाश, जानिये कैसे लूटा, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः अलग-अलग वारदात मे यात्री बदमाश का शिकार हो गये। एक महिला यात्री के गले की चेन लूट लगी गयी, तो दूसरे का पर्स। पुलिस मे शिकायत के बाद जांच की कार्यवाही की जा रही है।

दिल्ली से झांसी की ओर आ रही ट्रेन क्रमांक 12642 थिरुकुलर एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 की सीट नम्बर 46 पर राथी नाकू सफर कर रही थी। ट्रेन जब आगरा स्टेशन के नजदीक थी। तभी एक बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। महिला का शोर सुनकर कोई मदद करता उससे पहले ही बदमाश भाग गया। झांसी पहुंचकर पीड़ित महिला ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की।

वहीं दूसरी ओर ट्रेन क्रमांक 12722 के स्लीपर कोच क्रमांक एस-8 की सीट 24,56,45 पर विष्णुकांत दुबे नाम का यात्री सफर कर रहा था। सफर के दौरान बदमाश उसका पर्स चोरी कर ले गये। जिसमें नकदी और अन्य सामान रखा हुआ था।

कोयम्बटूर से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन क्रमांक 12647 के स्लीपर कोच एस-9 की सीट 71 पर लबित कुमार निवासी बुलंदशहर सफर कर रहा था। रास्ते में बदमाश उसका लेपटाप और मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर भाग गये। इसकी शिकायत झांसी जीआरपी से करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *