झांसी-सिलेन्डर फटा, मकान मे आग लगी, परिवार तबाह, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसी-गैस सिलेन्डर फटने से एक घर पूरी तरह तबाह हो गया। आग मे रूपया और जेवर आदि जल गये। परिवार के पास खाने तक को कुछ नहीं बचा। ऐसे मे प्रशासन इस परिवार की मदद करेगा?

नवाबाद थानान्तर्गत तालपुरा में महिला होमगार्डकर्मी श्रीमती कमलेश परिहार का तीन मंजिला मकान है। मकान वह अपने बेटे-बहू समेत परिजनों के साथ रहती है। रोज की तरह आज भी उसकी बहू खाना पका रही थी।




अचानक गैस पाईप से गैस लीक हो रही थी। जिसकी जानकारी बहू ने कमेलश को दी। कमलेश पड़ोसियों की मदद से अभी आग बुझा रही थी। तभी गैस सिलेंडर फट गया और आग ने विकराल रुप धारण कर दिया।

सिलेंडर फटने से जहां आग लगी तो वही मकान की छत भी टूट हो गई। इसके साथ ही आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। यह देख आनन-फानन में इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेेड पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से लगभग 15 लाख का माल जलकर स्वाहा होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *