झांसी-सड़क पर उतरे भाजपाई, चैकी घेरी, पुलिस की सांस फूली

झांसीः एबीवीपी नेता की पिटाई के मामले मे भाजपाईयो व एबीवीपी कार्यकर्ताओ का गुस्सा फूट पड़ा। वो सड़क पर उतर आये। चैकी को घेर लिया और हंगामा किया। मौके की नजाकत को देखते हुये एसएसपी ने चैकी इंचार्ज सहित दो को निलंबित कर दिया है।
पुलिस चैकी मे एबीवीपी नेता की पिटाई की खबर लगते ही जैसे हंगामा शुरू हो गया। सैकड़ा की संख्या मे कार्यकर्ता चैकी पहुंच गये और नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपाई भी पहुंच गये। सड़क पर विरोध शुरू हो गया।
हालात ऐसे बन गये कि पुलिस प्रशासन की सांस फूलने लगी। मनाने का दौर चला, लेकिन कोई नहीं माना

ABVP के प्रदेश महामंत्री व अन्य की चौकी में मारपीट करने के बाद हुए हंगामे के चलते कार्यकर्ता पुलिस चौकी में घुस गए और जमकर उपद्रव किया। जाम खुलवाने के लिए और गुस्साए अभाविप कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी दिलीप व वहां पर तैनात एक अन्य उप निरीक्षक गोकुल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि शिवाजी नगर में अबरार नामक युवक के बिरयानी के ठेले को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने उन्हें चौकी बुलाया। यहां पर अभाविप के प्रदेश महामंत्री प्रवीण लखेरा, अबरार व अन्य की पुलिस ने मारपीट कर दी और उन्हें हिरासत में बैठा लिया। उधर, मामले की जानकारी होने पर भाजपाई व अभाविप के कार्यकर्ता चौकी पहुंच गए और चौकी को घेरते हुए झाँसी-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान एंबुलेंस व अन्य वाहन जाम में फंस गए। किसी प्रकार मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, जाम लगाए कार्यकर्ताओं की मांग पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी दिलीव मिश्रा व उप निरीक्षक गोकुल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस पर भी भाजपाई नहीं माने। उन्होंने पुलिस के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मगर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही। इस पर जाम खोल दिया गया। इस मौके पर एसपी सिटी देवेश पांडेय, सीओ सिटी जितेंद्र परिहार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *