झांसी हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो गंभीर घायल

झांसी।  पूंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर आगे जा रहे वाहन से ओमनी वैन कार टकरा गई। जिससे उसमें सवार दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

झांसी जनपद के पूंछ थानान्तर्गत ग्राम सिकंदरा वाईपास पर एक ओमनी कार क्रमांक यूपी 78 ईवी 2181 जा रही थी। तभी अचानक वह आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे उसमें सवार दो लोग घायल गये। यह देख राहगीरों ने यूपी-100 पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीक सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया। जहां घायलों ने अपने नाम कृष्ण बिहारी, और हीरों निवासी वाउली जिला जालौन बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *