उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार टहरौली पहुंचे अनशन स्थल पर
टहरौली तहसील के सामने तीसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
टहरौली (झाँसी) – टहरौली के विकास सहित बुंदेलखंड के विकास को लेकर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आमरण अनशनकारियों को आज बार संघ टहरौली का भी खुला समर्थन मिल गया है, जिससे अनशनकारियों का भी होंसला बढ़ गया। इससे पहले बुंदेलखंड किसान यूनियन का भी अनशनकारियों का समर्थन मिल चुका है। टहरौली तहसील के सामने चल रहे आमरण अनशन में मुख्य रूप से बाबूसिंह यादव, सोनू गुप्ता, सुरेन्द्र प्रजापति,अंकित गौतम, जाहर सिंह, सोनु चौधरी, अमित दुवे आदि बैठे हुये हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी टहरौली अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी टहरौली आलोक अग्रहरि, तहसीलदार टहरौली और टहरौली थाना स्टाफ भी अनशनकारियों से मिलने पहुंचे। उपजिलाधिकारी टहरौली और क्षेत्राधिकारी टहरौली ने मौके पर जाकर अनशनकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया। उन्होंने आंदोलनकारियों से आग्रह किया कि अनशन को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया जाये। इस दौरान बाबूसिंह यादव ने कहा कि आप हमारी मांगो को पूरी करने के लिए लिखित रुप में दे दें, तब हम सभी अनशनकारी यह आमरण अनशन खत्म कर देंगे।
आज तीसरे दिन के मौके वक्ताओ ने अपने विचार रखे। राष्ट्रपाल सिंह यादव ने कहा कि टहरौली का विकास सम्भव तब तक नही है जब तक की टहरौली को जिला नही बनाया जाता है। इसलिए शासन को इस ओर जल्द ध्यान देना चाहिए । सरदार सिंह बुन्देला ने भी कहा कि अगर लोगो को क्षेत्र का विकास चाहिए तो सबको मिलकर एक साथ आना होगा एडवोकेट चंद्रभान ने कहा कि टहरौली क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय होना अति आवश्यक है, जिससे यहाँ के छात्र-छात्राओं को बाहरी शहरोँ में आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारे यहाँ विद्यालय खुलने से इन सभी परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा इसलिए टहरौली में जिस जमीन में महाविद्यालय प्रस्तावित है उस पर भवन बनवाकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा उपहार दें। इसी मध्य में सभी अनशनकारियों का मेडिकल चेकअप भी किया गया और पुलिस प्रशासन भी लगातार 24 घण्टे अनशनकारियों की सुरक्षा में मुस्तेदी से लगी रही।
इस दौरान समर्थन में सरदार सिंह बुन्देला, मेजर सिंह चौहान, कालीचरण कुशवाहा, दशरथ प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, गीता सोनी, पुष्पेंद्र रिछारिया, रविन्द्र दीक्षित, हरीश सोनी, काशीराम, रमेश, हरिश्चंद्र यादव, चन्द्रभान सिंह एडवोकेट, गोपी लाल आर्य, राष्ट्रपाल सिंह यादव,हरनारायण , तुलाराम, अशोक कुमार , जगदीश, कौशल किशोर, भरत सिंह, रमेश,हरिओम,हरेकृष्ण नामदेव, डॉ, दौदेरिया,ब्रजेश प्रजापति, राजा बिरथरे, सन्दीप शर्मा, सहित आदि सेकड़ो मौजूद रहे।
