डीआईजी विजय कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली

कोयंबटूर। जिंदगी का कुछ भरोसा नही… आप आईएएस हों या आईपीएस अगर आपको सुकून नहीं तो कहीं कुछ भी होने का फायदा नही…आज शुक्रवार को *डीआईजी विजय कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली..।*
तमिलनाडु के कोयंबटूर के डीआईजी ने अपने दफ्तर में खुद को गोली मार ली, जिसके बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया. गोली लगने के कुछ ही देर बाद डीआईजी की मौत हो गई. बताया गया कि डीआईजी सी विजयकुमार ने रेस कोर्स के अपने कैंप ऑफिस में पिस्तौल से खुद को शूट किया. उनके करीबी पुलिसकर्मियों ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से तनाव में थे. जिसके बाद अब उन्होंने ये कदम उठाया. घटना की जानकारी मिलते ही तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल इस मामले की जांच की बात कही गई है.

फर्रुखाबाद:पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा,पिता पर 8 वर्षीय पुत्र ने हत्या का लगाया आरोप,मारपीट कर गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप,किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद,पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेजा,फतेहगढ़ के सिद्धार्थनगर नवगदिया का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *