*लखनऊ के एक निजी अस्पताल से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर पत्नी ने अपने डॉक्टर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है*।
दरअसल इंदिरा नगर स्थित शेखर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ ऋचा मिश्रा ने अपने डॉक्टर पति ए.के. सचान समेत राकेश वर्मा, वरुण श्रीवास्तव, राजेश राय और दो अन्य पर नकली दवाओं का धंधा करने का गंभीर आरोप लगाया है।
*भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर का मंच कार्यक्रम में मुर्दाबाद – मुर्दाबाद से हो रहा स्वागत*
*सुरक्षा कर्मियों के बल पर मतदाताओं की आवाज दबाने का किया जा रहा भरसक प्रयास*
*भाजपा के आक्रोशित मतदाता पार्टी के विरोध में मुर्दाबाद से भारतीय जनता पार्टी की जमकर हो रही है छीछालेदर*
*कौशांबी।**भारतीय जनता पार्टी ने सांसद विनोद सोनकर को कौशांबी लोकसभा सीट से फिर टिकट देकर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन लोकसभा क्षेत्र में जगह – जगह पर सांसद विनोद सोनकर से मतदाता नाराज हैं। मंच सभा कार्यक्रम के दौरान बार – बार सांसद विनोद सोनकर मुर्दाबाद का नारा मतदाताओं द्वारा लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने पर बार – बार सांसद विनोद सोनकर से आमजनता सवाल पूछ रही थी कि अभी तक 10 साल से कहां थे। विनोद सोनकर के कार्यक्रम में मतदाता सांसद की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। सांसद के रवैया के चलते मतदाताओं में खासा आक्रोश है। जिस तरह से कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर मुर्दाबाद – मुर्दाबाद का नारा लगाकर भाजपा का आक्रोशित मतदाता पार्टी का विरोध कर रहा है, इससे भारतीय जनता पार्टी की जमकर छीछालेदर हो रही है।
सिराथू क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनवार में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर का मंच कार्यक्रम आयोजित था। जैसे ही सांसद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने विनोद सोनकर मुर्दाबाद – मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। मुर्दाबाद – मुर्दाबाद का नारा लगाने वाले मतदाताओं को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मुर्दाबाद का नारा लगाने वाले लोग विनोद सोनकर मुर्दाबाद – मुर्दाबाद का नारा लगाते रहे। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने नारा लगाने वालों को बलपूर्वक पकड़ लिया है। अब सवाल उठता है कि क्या पुलिस बल के सहारे मतदाताओं की आवाज सांसद विनोद सोनकर द्वारा दबाई जाएगी जिस तरह से मतदाताओं की आवाज दबाने का प्रयास भाजपा सांसद के कार्यक्रम में हो रहा है, इससे तो तानाशाह की एक बार याद फिर ताजा हो गई है।
कनवार गांव के कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर मुर्दाबाद – मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने के बाद पूरे कार्यक्रम में खलबली मच गई। इसके पहले दारानगर में भी विनोद सोनकर को व्यापारियों की सभा में फजीहत झेलने को मिली थी। मंझनपुर मुख्यालय में भी कार्यक्रम के दौरान जब मतदाताओं ने सवाल पूछना शुरू किया तो माइक फेंककर सांसद विनोद कार्यक्रम स्थल से चले गए हैं। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम में विनोद सोनकर की जमकर फजीहत हो चुकी है। विनोद सोनकर के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमे विनोद सोनकर अलग – अलग जातियों के बारे में अलग – अलग तरह की बात कर लोगों को अपमानित कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। ब्राह्मण, क्षत्रिय एवं वैश्य की जातियों पर सांसद विनोद सोनकर ने उन्हें धर्म परिवर्तन करने वाला कहकर कुठाराघात किया है, तो वहीं खटीक, पासी, चमार एवं मल्लाह जाति के लोगों से संबंधित भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर की फजीहत हो रही है। लोकसभा की राह इस बार बड़ी कठिन दिखाई पड़ रही है।
