डोडा जिले में एक बस गहरी खाई में गिरी, 36 की मौत

J&K : डोडा जिले में एक बस गहरी खाई में गिरी। करीब 40 लोग सवार थे। बड़ी संख्या में लोगों के मरने की आशंका। बचाव–राहत कार्य जारी है।

*UPDATE*

अब तक 25 शव बरामद किए जा चुके हैं, बचाव अभियान जारी है: जम्मू-कश्मीर पुलिस

j.kहादसे में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 19 अन्‍य घायल हैं। सूत्रों ने कहा, “सुरक्षा बल और नागरिक राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। *अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।”*

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि असर में हुए बस हादसे का बेहद दुख है। घायलों की जल्द रिकवरी की उम्मीद है। मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह से बात की है। घायलों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। कुछ और लोगों को आगे के इलाज के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जा रही है। सभी जरूरी मदद मौके पर भेजी जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं और बचाव कार्य की पूरी निगरानी की जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बस में करीब 55 लोग सवार थे।

कानपुर: भाई दूज पर जेल में भाइयों को तिलक करने पहुंची बहनें

कानपुर: दीपावली के बाद भाईदूज में जेल में बंद भाइयों को तिलक करने के लिए बहनें जेल पहुंची. बड़ी संख्या में बहनों के पहुंचने की संभावना के चलते जेल अधिकारियों ने पहले से ही सारी व्यवस्था कर रखी थी. भाई दूज पर बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अलग से काउंटर बनाए गए. पर्ची बनवाने के बाद बहनें जेल के अंदर पहुंची. कई महीनों बाद अपने भाइयों को देखकर बहुत सी बहनों की आंखे नम हो गई. उन्होंने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया.
जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया की भाई दूज पर जेल में विशेष व्यवस्था की गई है. बहनें अपने भाइयों से खुलकर मिल सकें, उनके बीच कोई बंधन न रहे इसके लिए पूरी व्यवस्था है. उन्होंने बताया की सुबह से लेकर शाम तक बहनें अपने भाइयों से मिलकर उनका तिलक कर सकती है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *