तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में दो अलग-अलग पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.
लखनऊ में सपा के पूर्व विधायक सहित 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन लोगों पर फर्जी दस्तावेज लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप है. मामले में कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने भी सपा नेताओं का साथ दिया. उसके ऊपर भी केस दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार, ये सभी लोगों पर अवैध कब्जा करने के मामले पर FIR हुई है. पुलिस ने यह भी बताया कि कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल कर जमीन का बैनामा कराया गया था.लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र कुमार बजराय (70) की पुश्तैनी जमीन अयोध्या मार्ग पर है. आरोप है कि बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे राजेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जमीन पर कब्जा कर लिया और उसपर अपना ऑफिस भी बना लिया. जब पीड़ित सुरेंद्र ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया. इस दौरान पूर्व कांग्रेस नेता रमेश श्रीवास्तव ने भी समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र यादव का साथ दिया. रमेश श्रीवास्तव हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं. परेशान होकर पीड़ित ने अब चिनहट थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.
