Headlines

तितली का कहर शुरू नाव पलटी एक शख्स की मौत

नई दिल्ली 11 अक्टूबर तितली ने भयावह रूप लिया है गुरुवार की सुबह चक्रवाती तूफान तितली उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में बढ़ता हुआ बंगाल की ओर बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि गोपालपुर में समुद्री तूफान की चपेट में आकर मछुआरों की एक नाव डूब गई इनमें 5 मछुआरे सवार थे हालांकि ने बचा लिया गया है ।तूफान से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है.
मौसम विभाग में अगले 12 घंटों तक तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है उड़ीसा में एहतियात के तौर पर करीब 300000 लोगों को तटीय इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तितली का लैंडफॉल ओडिशा के गोपालपुर से 86 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।

चक्रवात से निपटने के लिए राहत बचाव के टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम में भी तैनात की गई हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तूफान का जायजा लेने के लिए गुरुवार की सुबह ही अमरावती के गवर्नेंस मॉनिटरिंग सेंटर में जानकारी ली बताती हैं कि तूफान की रफ्तार इतनी तेज है कि गोपालपुर और बेरहम पुर में कई पेड़ उखड़ गए हैं।
उड़ीसा आंध्र प्रदेश बंगाल के कई इलाकों में बिजली तूफान के कहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है अब तक 300000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *