तिब्बती समुदाय ने 8 सितंबर को चीनी सरकार के खिलाफ अपने विरोध की घोषणा की

G20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में तिब्बती समुदाय ने कल 8 सितंबर को चीनी सरकार के खिलाफ अपने विरोध की घोषणा की है।

तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोंपो ढुंडुप ने कहा, “हम भारत द्वारा जी20 की मेजबानी का विरोध नहीं कर रहे हैं। हमें बहुत गर्व है कि भारत, नई दिल्ली में इस प्रतिष्ठित जी20 बैठक की मेजबानी कर रहा है। लेकिन हमारा विरोध चीनी कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ है। चीनी सरकार ने हमारे देश पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस समय तिब्बत में हालात बेहद गंभीर हैं… G20 बैठक के लिए हम सभी 19 देशों को याद दिलाना चाहते हैं कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता… इसलिए हम कल चीनी सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं।”

दिल्ली पुलिस आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यमुना नदी में नाव से गश्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *