तेंदोल इलेवन की जीत में अंकेश का शतक, टीचर्स वॉरियर एवं डॉ कपिल इलेवन भी जीती

झांसी।जीआईसी ग्राउंड में चल रही मीनेश प्रीमियर क्रिकेट लीग के सातवें दिन खेले गए मैचों में तेंदोल इलेवन बरूआसागर,झांसी टीचर्स वॉरियर और डॉ कपिल इलेवन सीपरी ने जीत दर्ज कर पूर्ण अंक अर्जित किए।
आज पहला मुकाबला तेंदोल इलेवन बरूआसागर और टीचर ब्लैक पैंथर के मध्य खेला गया। जिसमें तेंदोल इलेवन बरूआसागर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए।जिसमें अंकेश कबूतरा ने शानदार 40 बॉल में 113 रनों की शतकीय पारी खेली।
जवाब में टीचर्स ब्लैक पैंथर की टीम सिर्फ 64 रनों पर ऑल आउट हो गई।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच शतकवीर अंकेश कबूतरा रहे।
दूसरा मुकाबला झांसी टीचर्स वॉरियर्स और ट्रेन मैनेजर रॉयल के मध्य खेला गया। जिसमें ट्रेन मैनेजर रॉयल की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में झांसी टीचर्स वॉरियर्स की टीम ने यह लक्ष्य सिर्फ 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। रवि कुशवाह ने 18 गेंदों 63 रनों की आतिशी पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार जीता।उन्हें मैच के अतिथि जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने पुरुस्कृत किया।
तीसरा मुकाबला डॉक्टर कपिल इलेवन सीपरी और भेल इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें झांसी जिले के सीएमओ सर मुख्य अतिथि रहे।
कपिल इलेवन सिपरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट गवांकर 163 रन बनाए। जिसमें रोहित यादव ने 66 रनो की शानदार पारी खेली।
जवाब में भेल इलेवन की 92 रनों पर ऑल आउट हो गई और ये मुकाबला 71 रनो से हार गई।
भेल इलेवन के गेंदबाज गोल्डी यादव में 3 ओवर में 5 विकेट लिए।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच गोल्डी यादव को रामराज मीणा ने पुरुस्कृत किया।
सभी मैचों के एम्पायर जीतू मीना एवं हंसराज मीना और स्कोरर सनम रहे।जबकि कमेंटेटर सागर तिवारी व लाइव स्ट्रीममर एस के कोठारी रहे ।
मीनेश कमेटी के रामराज मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *