Headlines

दिग्विजय के समर्थन में साधु संतों के रोड शो के दौरान लगे मोदी मोदी के नारे

भोपाल 8 मई । भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समर्थन में आज कंप्यूटर बाबा ने साधु संतों के साथ रोड शो किया। इस दौरान साधु संत भगवा रंग के कपड़े पहने थे ।

हाथों में कांग्रेसका झण्डा लिए नजर आए। वह भारत माता की जयकारे लगा रहे थे तो वहीं भीड़ में लोग मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे।

आपको बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा है।

पुराने भोपाल में कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में साधु संतों का रोड शो इमाम ई गेट से शुरू हुआ । साधु संत जय सियाराम के नारे लगा रहे थे । साधु संतों का रोड शो चौक बाजार पहुंचा तो वहां जगह जगह स्वागत किया गया।

भवानी चौक पर जब रोड शो पहुंचा, तो एक तरफ जहां हर हर महादेव के नारे लग रहे थे, वही दिन में से कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *