दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं आहारचर्या से स्वास्थ्य लाभ पायें-श्याम बुधौलिया

दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं आहारचर्या से स्वास्थ्य लाभ पायें-श्याम बुधौलिया
झांसी । ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि के तत्वावधान में व्यायाम शाला झांसी में चल रहे पांच दिवसीय योग, आयुर्वेद एवं ध्यान शिविर के चैथे दिन शिविर का शुभारंभ सिद्धेश्वर मंदिर योग कक्षा के संरक्षक एवं महानगर धर्माचार्य आचार्य श्री हरिओम पाठक एवं नरोत्तम अग्रवाल महामंत्री बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान, लक्ष्मी व्यायामशाला द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया । इसके बाद पतंजलि के प्रभारी श्री जयपाल सिंह एवं प्रदीप बिलहाटिया द्वारा संयुक्त रूप से सभी गणमान्य अतिथियों का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर संरक्षक श्री रविकांत दुबे द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए अति मधुर भजन प्रस्तुत किया गया।
योगाचार्य श्याम बुधौलिया द्वारा सामान्य योगाभ्यास के क्रम में ग्रीवा चालन, कटि चालन, स्कंध चालन, स्कंध चक्र, चक्र संचालन, घुटना संचालन, अर्ध ऊष्टासान, ऊष्टासान, शश्कासन, पाद हस्तासन, भुजंगासन, मरकटासन, सर्वांगासन का सभी योग साधकों को अभ्यास कराया गया। क्रम को आगे बढ़ाते हुए सूर्य नमस्कार, अष्टांग योग प्रक्रिया, दैनिक दिनचर्या जिसमें आहार चर्या, ऋतुचर्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसे जीवन में अपनाते हुए कैसे स्वस्थ्य जीवन के साथ दवाईयों से मुक्ति पाई जा सकती है, बताया गया।
इस कार्यक्रम में सहयोगी सहशिक्षिका श्रीमती ऊषा सेन की सराहनीय भूमिका रही। शिविर में मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मुढ़िया, प्रदीप बिलहाटिया, राजेन्द्र सहारिया, शोभाराम सोनी, अज्जू मेहरौलिया, ब्रजेन्द्र साहू, रघुवीर प्रसाद, जुगल किशाोर, अशोक तिवारी, राकेश शुक्ला, कृष्ण स्वरूप शर्मा, लता शर्मा, जितेन्द्र कन्सौरिया, मुन्ना सेन, अनीता खरे, वंदना अग्र्रवाल, डिंपल, संगीता, अरूण खरे, मालती हयारण, अनीता साहू, कविता सूर्यवंशी, अज्जू महरौलिया, बृजेन्द्र सिंह, दिलीप चैरसिया, संजीव पुंगोरिया, राजीव मेहरोत्रा, आर.एल. पांडेय, महेन्द्र सहारिया, आर एन उपाध्याय, साहनी, नीरज, प्रदीप अग्रवाल, रोहित दुबे, उदित दुबे, राजू सेठ, कमलकान्त गुप्ता, दशरथ गप्ता, अनूप सिंह चैहान, कविता शर्मा, कविता मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, माधुरी सिंह, सुशीला यादव, मुरारी गुप्ता, अनिल तिवारी, सुशील तिवारी, भारती सिंह, संजय दुबे, रामप्रकाश साहू, ए.के. सिंह, चैहान, सरजू प्रसाद, तिवारी, रूपकुमार हयारण, सचान, लाखन सिंह, राम शर्मा, दिनेश उदैनिया, मुन्ना सेन, अजय सिसोदिया, संजय खरे, नामदेव, पिन्टू राजा, आकांक्षा उदैनिया, लक्ष्मी देवी, सीमा, प्रमिला, साधना, संध्या, कुसुम प्रसाद, शशि तिवारी, संजू, रजनी, मधु, रूपा, रंजना, आरती गोस्वामी, आशा, अनीता, जयंती, आरती, लता शर्मा, उर्मिला तिवारी, पदमा सेठ, श्रीमती मुढ़िया, कृष्णा सक्सेना के अलावा सैकड़ों की संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *