दिल्ली के कृष्णा नगर में आज सुबह करीब 2 बजे एक इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 घायल हो गए। डीएफएस यूनिट द्वारा 7 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली: विवेक विहार में न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “नवजात शिशुओं में से 12 को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से 6 की दम घुटने से मृत्यु हो गई, एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है। मैंने स्वास्थ्य सचिव को फोन करने की कोशिश की लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे हैं…इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…”
विवेक विहार के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में कुल 12 नवजात शिशुओं को भर्ती कराया गया था, जिसमें से 1 की आग लगने की घटना से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई और 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है: दिल्ली पुलिस
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी टीआरपी गेमिंग जोन में आग लगने की घटना के घायलों से मिलने राजकोट के AIIMS पहुंचे।
राजकोट के TRP गेमिंग जोन में कल आग लग गई थी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।
