नई दिल्ली 15 मार्च । उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की स्पेशल पुलिस को शुक्रवार समय एक बड़ी सफलता हासिल हुई । पुलिस ने 83 किलोग्राम हेरोइन के साथ 10 लोगों को बंदी बनाया है । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ₹332 करोड़ बताई जा रही है
पुलिस के अनुसार दिए गए 83 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 332 करोड़ पर है। आपको बता दें कि बीते रोज इंदिरा गांधी एयरपोर्ट सीआईएसफ के जवानों ने एक यात्री के बैग से इत्र और अगरबत्ती बनाने के प्रयोग में आने वाली लकड़ी बरामद की थी।
बरामद 45 किलो लकड़ी की कीमत ₹2 करोड़ आंकी गई है । यात्री लकड़ी को बहरीन ले जाने की कोशिश कर रहा था।
