दिल्ली मे महिला प्रोफेसर से कैसे हुयी छेड़खानी

नई दिल्ली 2 दिसम्बरः दिल्ली मे  महिलाओ  के साथ छेड़खानी की वारदात कम नहीं हो पा रही है। एक मनचले ने प्रोफेसर महिला के साथ छेड़खानी की हद तब पार  कर दी, जब उसने महिला का हाथ पकड़ा और जबरन हस्तमैथुन  करने लगा।

कनॉट प्‍लेस में 32 साल की एक महिला प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्‍यक्ति उसकी ऑफिस की छत पर उसका हाथ पकड़ लिया और हस्‍तमैथुन करने लगा।

महिला ने जब उससे हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो उसने पीछे से पकड़ लिया और अंगों को छूने लगा। किसी तरह उन्‍होंने उसे धक्‍का मारा और खुद को बचाने के लिए छत के दरवाजे की तरफ भागीं लेकिन दरवाजा लॉक था। फिलहाल इस मामले में कनॉट प्‍लेस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सकता है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

 

एएनआई के अनुसार घटना की जानकारी देते हुए प्रोफोसर ने बताया कि मैं लंच के समय ऑफिस की छत पर थी कि तभी एक व्यक्ति मेरे पीछे-पीछे छत पर पहुंच गया।

आरोपी उसे गंदी तरह से घूरने लगा और उसकी तरफ बढ़ा। इससे पहले वो कुछ समझ पातीं उसने पीछे से उन्‍हें जकड़ लिया और शरीर के उपरी अंग को छूने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *