अनूपपुर ( मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)07 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाताओं की शत-प्रतिषत सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनुपस्थित मतदाताओं जैसे दिव्यांगों एवं 80 साल से अधिक आयु के मतदाता जिन्होंने प्रारूप 12 घ में आवेदन किया है, उनके घर-घर जाकर 8, 9 एवं 10 नवम्बर को मतदान कराने चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों के कार्मिकों को एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय अनूपपुर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर अजय जैन ने चुनाव सामग्री वितरण, वापसी के संबंध में आयोग के दिशानिर्देशों के संबंध में जानकारी दी।
दिव्यांगों व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के मतदान हेतु सामग्री वितरण वापसी दल को दिया गया प्रशिक्षण, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे
