लखनऊ 5 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमरोहा में चुनावी रैली को सम्बोधित किया। मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुश्मन पर हमला होते ही कुछ लोग रोने लगते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे जायद सम्मान मिला ये मेरा नहीं, भारत की जनता का सम्मान है। भारत की जय कार का कारण मोदी नहीं आप है।
इसके बाद उन्होंने कहा कि आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। जब भारत दुश्मन पर हमला करता है, तो यहां कुछ लोग रोने लगते हैं। जब पाकिस्तान दुनिया के सामने उजागर हो रहा होता है तो ये लोग पाकिस्तान के समर्थन में बोलने लगते हैं।
इसके बाद पीएम मोदी सहारनपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पश्चिमी यूपी में पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों के चुनाव को
