नई दिल्ली 13 अप्रैलः उन्नाव रेप मामले मे देश भर मे बेटी बचाओ आंदोलन को खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व मे कांग्रेस ने इंडिया गेट पर मिडनाइट मार्च निकाला। देश के विभिन्न हिस्से मंे भी प्रदर्शन हो रहे हैं।
राहुल गांधी ने मोदी से अपील कि वो बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी बचाओ पर भी ध्यान दे।
इस मार्च में काफी भीड़ उमड़ी तो वहीं राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा और उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी अपनी बेटी के साथ मार्च में पहुंचे.
‘इंडिया मार्च फॉर जस्टिस’ में बलात्कार के दोनों मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई.
इंडिया गेट पर इस मार्च में शामिल लोगों ने मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर की सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की.
राहुल गांधी ने यहां कहा कि देश की महिलाएं बाहर निकलने से डरती हैं और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ बेटी बचाओ’ का काम शुरू कर देना चाहिए.
राहुल ने कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध, बलात्कार, हिंसा और हत्या की घटनाओं के खिलाफ यहां मौजूद हैं.
कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की हुई. धक्का-मुक्की से नाराज प्रियंका ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि जो लोग यहां धक्का-मुक्की के लिए आए हैं वे घर वापस जाएं.
