नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्रम एवं रोजगार

*नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्रम एवं रोजगार, युवा व्यवहार एवं खेल मंत्री श्री Mansukh* *Mandaviya जी से क्षेत्रीय सांसद एवं बुंदेलखंड सेवा मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग शर्मा के नेतृत्व में भेंट कर बुंदेलखंड की ऐतिहासिक संस्था ‘श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झांसी’ को “खेलो इंडिया” प्रशिक्षण केंद्र* *(जिम्नास्टिक एवं मल्लखंभ) के रूप में स्वीकृति प्रदान करने हेतु आग्रह किया*।
*साथ ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं अत्याधुनिक आउटडोर स्टेडियम की स्थापना के लिए भी अनुरोध किया, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आधुनिक खेल परिसर प्राप्त हो सके।*
*इस अवसर पर बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री श्री नरोत्तम दास अग्रवाल, श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के अध्यक्ष अशोक गुप्ता मेरे साथ उपस्थित रहे !*

#BJP4ViksitBharat #anuragjhansi

Bharatiya Janata Party (BJP)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *