नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। FSL की टीम मौके पर मौजूद है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है। जांच जारी है: दिल्ली पुलिस
मृतक महिला की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा के रूप में की गई है, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली के खंभे को पकड़ने के बाद करंट की चपेट में आ गई। वह भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई थी। रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव हो गया। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतका ने पानी में जाने से बचने के लिए पोल पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है: दिल्ली पुलिस।
बिहार के वैशाली जिले के राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से जहरीली गैस लीक होने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई और लगभग 30-35 अन्य का हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। भर्ती मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है: डॉ. श्याम नंदन प्रसाद, सिविल सर्जन सदर अस्पताल हाजीपुर, बिहार
