नवरात्रि को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एक्शन में

*नगर की सफाई रोशनी व्यवस्था को चेक किया प्रदीप गुप्ता ने*

*कोंच(जालौन)* आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नवरात्रि पर्व को लेकर नगर के कई स्थानों पर निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालु ओं की भारी भीड़ मंदिरों में पूजा पाठ और दर्शन करने उमड़ती है। ऐसे में सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जगह-जगह सड़क किनारे फैली गंदगी मिले तुरंत साफ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मंदिर परिसरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया। भक्तों की सुविधा के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने और मंदिरों के आसपास अवैध पार्किंग पर रोक लगाने पर भी जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि नवरात्रि पर्व पर किसी तरह की कोई समस्या न होने दी जावे इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *