नवरात्रि महोत्सव पर माता कूष्मांडा दिवस पर भव्य श्रंगार व महाआरती

नवरात्रि महोत्सव पर माता कूष्मांडा दिवस पर भव्य श्रंगार व महाआरती

संस्था प्रयास : सभी के लिए की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती रितु पुरवार के नेतृत्व में नवरात्रि के पावन अवसर पर चतुर्थ दिवस मां कूष्मांडा की आराधना का दिव्य आयोजन सिद्धेश्वर मंदिर स्थित अंबे माता मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ।

मंदिर परिसर माँ के भव्य पोशाक-श्रृंगार से आलोकित हो उठा। ढोलक और मंजीरों की मधुर ताल पर सभी सखियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की सुरभि अर्पित कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की। भक्ति-रस से सराबोर वातावरण में प्रत्येक कंठ से “जय अम्बे गौरी” की गूंज प्रतिध्वनित होती रही।

महिला विंग की इस सेवा और श्रद्धाभाव की सराहना करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि—
“नवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं, बल्कि यह साधना, शक्ति और सद्भावना का पर्व है। मां दुर्गा की साधना से न केवल शक्ति का संचार होता है, बल्कि जीवन में धैर्य, करुणा और सामूहिकता की भावना भी जागृत होती है। नवरात्रि हमें यह संदेश देती है कि अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की सदैव विजय होती है।”

कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती दिव्या नगरिया और श्रीमती शशि सरावगी ने किया।
भजन-श्रृंगार संध्या में प्रमुख रूप से श्रीमती अलका गेड़ा, रेखा लोहिया, रेखा शर्मा, कुमकुम गुप्ता, सीमा अग्रवाल, अंजू विलैया, ज्योति श्रीवास्तव, उषा सेठ, निशा श्रीवास्तव, साधना पटवारी, रीता गुप्ता, प्रीति मेहरोत्रा, मीना पुरवार, नीरू पाण्डे,राधा पहारिया, रेनू नैयर, अनिता खरे, मधु पासी, दीपा पुरवार, अलका व्यास, रामबाबू शर्मा, रामकुमार लोहिया, बैदेही शरण सरावगी, लखन पटवारी, के डी गुप्ता, रवि पाण्डे,अशोक अग्रवाल पी एन बी, अरूण खरे, देवेन्द्र बिलैया, विनय व्यास, राकेश सरावगी आदि उपस्थित रहीं।

अंत में ढोल-नगाड़ों की गगनभेदी ध्वनि और भक्तिपूर्ण गीतों के मध्य मां कूष्मांडा की भव्य महाआरती सम्पन्न हुई। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन का समापन संस्था की सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
कृपया उपरोक्त समाचार अपने लोकप्रिय दैनिक पत्र में छायाचित्र के साथ प्रकाशित करने की कृपा करें।
सादर
सरिता अग्रवाल
विंग सचिव
प्रयास सभी के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *