नशे के लिए बेचा कफ सिरप, फर्म के निदेशक समेत चार पर केस

लखनऊ | कोडिंग युक्त कफ सिरप बनाकर नशे के लिए बेचने वाली कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है | औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह की ओर से शनिवार को लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में दर्ज कराई गई है रिपोर्ट में निदेशक की पत्नी एवं बेटी को भी आरोपी बनाया गया है| सिरप की आपूर्ति यूपी के जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में होती थी|
औषधि निरीक्षकों की टीम ने 11 अक्टूबर को लखनऊ से बड़ी मात्रा में कोडिंग युक्त सिरप पड़ा था | ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अर्पिक फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड और ईधिका लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से करोड़ों का कोडिंग युक्त सिरप पड़ा था| मौके पर मिले सुरगो से सिरप को नशे के लिए बेचने का खुलासा हुआ था| इसके बाद पांच लोग की गिरफ्तारी हुई| जांच में पता चला कि देहरादून के हरिद्वार की फॉर्म ग्लोबिन फार्मास्यूटिकल एवं मार्केटिंग फर्म अर्पिक फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के बीच संबंध हैं | दोनों फार्मो ने सिरप में मानक के विपरीत शुगर का प्रयोग किया| यह सेहत के लिए हानिकारक है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *