*झांसी। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज सीपरी बाजार में नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा आपदा प्रबंधन विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सिविल डिफेंस के नियंत्रक/जिला मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देशन में दिनांक 20 से 25 सितंबर तक पांच दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सुनील कुमार सिंह उप नियंत्रक, प्रभारी सहायक उप नियंत्रक सुमित गौड़, डिवीजनल वार्डन नगरा भूपेंद्र खत्री एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डन नगरा अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया जा रहा है। कॉलेज की लगभग 100 छात्राओं को किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान बचाव सहित नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत 12 सेवाओं के कार्यों के बारे में पूर्ण रूपेण प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 25 सितंबर को सिविल डिफेंस कोर के चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे*।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा आपदा प्रबंधन विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण रिपोर्ट: अनिल मौर्य
