नीतीश का खेल बिगाड़ सकते हैं JDU के 7 विधायक – सूत्र

पटना। नीतीश का खेल बिगाड़ सकते हैं JDU के 7 विधायक – सूत्र। JDU विधायक के घर हुई सीक्रेट मीटिंग, RJD के साथ जा सकते हैं। कल राज्यपाल के सामने परेड कर सकते हैं RJD विधायक:सूत्र। नीतीश कुमार से पहले लालू-तेजस्वी यादव कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

*बिहार में सियासी उलटफेर के बीच IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए पटना के जिलाधिकारी*

*बिहार में चल रहे सियासी उलटफेर के बीच बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया. पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. इसके विशेष सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार भी दिया गया है. इसके साथ ही चंद्रशेखर कई अन्य विभागों का प्रभार दिया गया है. वहीं अब चंद्रशेखर सिंह की जगह पटना के पूर्व नगर आयुक्त कपिल अशोक पटना के नए* जिलाधिकारी बनाए गए हैं.वहीं भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सिंह का ट्रांसफर कर उन्हें मुजफ्फरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मकसूद आलम का ट्रांसफर का उन्हें गोपालगंज का डीएम बनाया गया है. वहीं गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा वित्त विभाग के प्रधानसचिव अरविंद कुमार चौधरी को तबादला करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं के सेंथिल कुमार प्रधान सचिव गृह विभाग का तबदला कर उन्हें योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *