नौकरी दिलाने का झांसा देकर 150 लोगों से 80 करोड़ ठगे

लखनऊ | फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 150 लोगों से 80 करोड रुपए ठगने वाले जलसाज को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है | उसके खिलाफ वर्ष 2019 में चिनहट थाने में किस दर्ज किया गया था|
गोमती नगर निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ आशुतोष मिश्रा ने डॉक्टर विवेक मिश्रा और उसकी दो बहनों निधि वह विधि के खिलाफ 24 जुलाई 2019 को चिनहट थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, और धमकाने का केस दर्ज कराया था | केस की विवेचना आर्थिक अपराध संगठन को दी गई थी|
बाद में शासन ने विवेचना सीबीसीआईडी को ट्रांसफर कर दी| इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विश्व परिवार को पुलिस ने कामता इलाके से झारखंड बोकारो निवासी आरोपी विवेक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है| बहनों की भूमिका की जांच सीबीसीआईडी कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *