नौकरी ना मिलने से परेशान चार दोस्त ट्रेन के आगे कूदे, तीन की मौत, रिपोर्ट- नीरा

जयपुर 22 जुलाई राजस्थान में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिंदगी को नौकरी के रास्ते पर ले जाने की जद्दोजहद कर रहे चार युवकों ने हताशा के बाद मौत से सामना करने की ऐसी दिल दहलाने वाली कोशिश की जिसने तीन लोगों को अपने आगोश में ले लिया एक किसी तरह बच गया। यह चारों दोस्त जान देने के लिए ट्रेन के आगे कूद गए इनमें से तीन की जान चली गई चश्मदीदों के अनुसार आत्महत्या करने जा रहे युवकों ने कहा कि नौकरी लगेगी नहीं तो जिंदा रह कर क्या करेंगे?
बताया जाता है कि अलवर शहर में बुधवार को 6 दोस्तों ने नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्लान बनाया । इसके बाद 4 लोग शहर के एफसीआई गोदाम के पास ट्रेन के आगे कूद गए । इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके दो साथियों में अंतिम समय में आत्महत्या करने के फैसले पर रोक लगा दी, जिससे उनके जान बच गई।
आत्महत्या से पहले दोस्तों ने कहा था कि नौकरी तो लगेगी नहीं जिसके चलते जिंदगी को जीना मुश्किल होगा। ऐसे में जिंदा रह कर क्या करेंगे पुलिस इन दोनों से अभी पूछताछ कर रही है ।आत्महत्या करने वाले युवकों में से एक सत्य नारायण मीणा ने घटना के कुछ समय पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर हत्या का वीडियो माही द किलर को अपलोड किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *