नई दिल्ली 20 अक्टूबर। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में 60 लोगों की मौत हो गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैं 10 से 15 सेकंड के अंतराल में वहां लाशों के ढेर बिछ गए। जालंधर शहर जालंधर से अमृतसर जा रही ट्रेन की रफ्तार की चपेट में आए लोगों के शव अंग भंग होकर दूर दूर तक बिखर गए और घायलों में चीख-पुकार मच गई।
आपको बता दें कि यह हादसा अमृतसर के चौड़ा बाजार के पास होगा जिस समय यह हादसा हुआ उस समय लोग पटरी के पास रावण दहन का कार्यक्रम देख रहे थे।
बताया जाता है कि रावण दहन के समय पटाखों और आग की लपटों के चलते लोग पीछे को हटे इसके बाद कुछ लोग पटरी की ओर दौड़ कर वहां खड़े हो गए और रावण दहन को देखने लगे।
उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि चंद सेकंड भाग उनकी मौत आ रही है। कुछ ही पलों बाद तेज गति से आती हुई ट्रेन लोगों को रौदती हुई निकल गई।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, इस नंबर पर संपर्क कर घायलों की स्थिति के बारे में जाना जा सकता है. नंबर है- 0183- 2223171, 0183 2564485.
घटना के बाद देर रात को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बात करने के साथ मौका मुआयना कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है।
