पं. संजय दुबे (शिक्षक एवं समाजसेवी) का जन्मदिवस अत्यंत श्रद्धा, आध्यात्मिकता एवं पारिवारिक स्नेह के साथ मनाया

झांसी।
आज पं. संजय दुबे (शिक्षक एवं समाजसेवी) का जन्मदिवस अत्यंत श्रद्धा, आध्यात्मिकता एवं पारिवारिक स्नेह के साथ मनाया गया।
प्रातःकाल उन्होंने ओरछाधाम में भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शन कर अपने जन्मदिन की शुभ शुरुआत की। इसके पश्चात झांसी के बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में विधिवत आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
पं. संजय दुबे जी विगत कई वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आप वर्तमान में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं तथा ब्रह्मविभूति स्मृति न्यास के अध्यक्ष के रूप में समाजहित में निरंतर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका योगदान उल्लेखनीय है। आप रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल, झांसी में वरिष्ठ शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
संध्या समय उन्होंने अपने परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर पं. संजय दुबे जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा, शिक्षा एवं संगठन के प्रति उनका समर्पण निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *