Headlines

पठेश्वर -झलेश्वर धाम पर होने वाले महायज्ञ में सुरक्षा व्यवस्था का कोतवाल ने लिया जायजा,कल निकलेगी कलश यात्रा

कोंच (जालौन)। नगर के कैलिया रोड पर स्थित प्राचीन झालेश्वर-पठेश्वर धाम पर आज 19 जून से आयोजित होने वाले 1216 कुण्डीय महायज्ञ की तैयारियां जोरों से की जा रहीं हैं। वहीं आयोजन से एक दिन पूर्व मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी व उपनिरीक्षक सतेन्द्र द्विवेदी ने यज्ञ स्थल पर पहुॅच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों की तैनाती किये जाने के लिये प्रमुख स्थान चिन्हित कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं उन्होंने पार्किग व्यवस्था से लेकर श्री मदभागवत कथा पण्डाल, बाहर से आने वाले साधू-सन्तो के ठहरने हेतु तम्बुओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान विहिप अध्यक्ष बृजेन्द्र कुशवाहा, बजरंग दल संयोजक आकाश उदैनिया, दौलत यादव, मंगल सिंह कुशवाहा, शिवम लखेरा, प्रशान्त गोस्वामी, मुकेश कुशवाहा एड., मयक सोनी,
गणेश दीक्षित, गुलाब सिंह, राममिलन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। उधर यज्ञ प्रबन्धक चन्द्रशेखर कुशवाहा ने जानकारी देते हुये बताया कि आज 19 जून को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी जो बड़ी माता मन्दिर, स्टेट बैंक, लवली चौराहा, नई बस्ती, सागर तालाब स्थित बलदाऊ धर्मशाला से जल भर कर मुख्य मार्ग का भ्रमण करती हुयी महायज्ञ आयोजन स्थल पर पहुॅचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *