पढि़ये एक मां का खूनी इन्तकाम

लखनउ 21 सितम्बरः आपने फिल्मो मे  देखा होगा कि पिता की हत्या के बाद मां अपने बेटे से कहती है कि उसे बदला लेना है। जब तक हत्यारे को सजा नहीं मिलती, वो चैन से नहीं बैठेगी। मां के इन्तकाम का बदला लेने के लिये बेटा हर संभव कोशिश करता है और आखिर मे  हत्यारे को उसके अंजाम तक पहुंचा देता। यह कहानी फिल्मी है, लेकिन हम आपको जो खबर बता रहे हैं, वो सौ फीसदी असली है। अमेठी मे  एक मां ने अपने बेटे का बदला लेने के लिये 6 साल का इन्तजार किया। बाद मे  बदला ले लिया।

पुलिस ने इस मामले मे  दो शूटरो  को गिरफतार किया है। पुलिस के अनुसार कमरौली थाना के कठौरा निवासी तौफीक की बीते 6 सितम्बर को डयूटी जाते समय हत्या हो गयी थी। पुलिस ने इस मामले मे  रिपार्ट दर्ज कर नूरजहां नामक महिला को बंदी बना लिया था।

एएसपी बीसी दुबे की मानें तो दरअसल तौफीक की हत्या बदले की आग में की गई थी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त नूरजहां और सत्तार के पुत्र मुख्तार की वर्ष 2011 में हत्या कर दी गई थी। जिसका बदला लेने की मुख्तार की मां नूरजहां ने ठान रखी थी। उसने तौफीक की हत्या के लिए दामाद महफूज, स्वयं अपने भाई मोहम्मद मोईन, अपने देवर अब्बास आदि को इसके के लिए तैयार किया था। इन सभी ने एक हफ्ते तक तौफीक की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

मंगलवार को पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य 5 अभियुक्त जिनमें 3 शूटर भी शामिल हैं, को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान महफूज अहमद, पुत्र मोहम्मद हारून, अफसर पुत्र इमाम अली, मोहम्मद मोइन पुत्र शफीक, सत्तार पुत्र शहजाद और अब्बास पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल हुए एक 32 बोर पिस्टल, 2 तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए शूटरों पर 5000-5000 के इनाम पुलिस की ओर से घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *