पटना 9 अक्टूबरः वो दुल्हन बनकर घर मे पहुंची। सपने आखो मे थे। सुहागरात मे जब उसने सपनो को साकार करने की कोशिश की, तो उसे जोर का झटका लगा। पता चला कि पति तो बीमार है। उसे एडस है। इसका फायदा देवर ने उठाया। वो सजधज कर सेज पर पहुंच गया। इसके बाद तो उसने रोज रात मे भाभी का बलात्कार किया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
बताया जाता है कि बिहार के सीवान जिले मे रहने वाली नीलम का विवाह अनूप से हुआ था। एक साल पहले हुयी शादी में सभी पक्ष खुश थे।
दुल्हन नीलम ने पुलिस को बताया कि जिस दिन हमारी सुहागरात थी। उस दिन हमे पता चला कि पति बीमार है और उसे एडस है। हमारी शादी धोखे से करायी गयी। पति को एडस होने की बात छुपायी गयी। बात यही पर खत्म नहीं हुयी। नीलम के देवर ने इस बात का फायदा उठाया और भाभी के साथ जबरन संबंध बना लिये।
नीलम ने बताया कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से डर रहा था। इस बीच उसकी मौत हो गयी। परिवार वालो ने देवर से शादी करने का दबाव बनाया। विरोध किया, तो उसकी मारपीट की गयी। नीलम ने पुलिस को तहरीर देते हुये ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
पुलिस ने आरोपी देवर दीपक व ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधवा पीड़ित महिला के द्वारा लिखित आवेदन देते हुए अपने ससुराल वालों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया है कि वह धोखे से उसकी शादी एड्स पिडित लड़के के साथ करा दी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई और लगातार देवर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की बिहार के सिवान जिले के आदर थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव के रहने वाले अनूप कुमार से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उसकी मौत हो गई। शादी में 10 लाख रुपए एक Bolero गाड़ी दहेज के रूप में दिया गया था। पति के मौत के बाद जब दोबारा शादी की बात कही गई तो ससुराल वाले और पैसा मांगने लगे जिसके बाद पीड़िता सभी के खिलाफ थाने पहुंची जहां ससुर अजय कुमार सिंह, सास फूलकुमारी देवी, मंझले देवर अमित कुमार सिंह, छोटे देवर अमृत कुमार सिंह को आरोपित किया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर दोषी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।