पणजी 18 मार्च। गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार देर रात 63 साल की उम्र में निधन हो गया ।परिकर कैंसर से पीड़ित थे ।
आज उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है । आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । अंतिम संस्कार समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं और उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा से पहले ही गोवा में सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी की ओर से गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत राज के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं ।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात कर सबसे बड़ा दल होने के नाते सरकार बनाने का दावा ठोका है।
