लखनऊ 16 अक्टूबर नई दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात लड़की को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले भाजपा के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडे को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस आज यहां पहुंच गई पुलिस ने लखनऊ की पुलिस के साथ उस की धरपकड़ के लिए आवाज के आसपास डेरा जमा लिया है।
रितेश पांडेय का भाई आशीष पांडेय अपनी हरकतों के चलते चर्चा में आ गया है। वायरल हुए एक वीडियो में उसकी गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार पांच सितारा होटल के बाहर पिस्टल निकालकर आशीष इस लड़की के पास जाता है और उसे धमकी देता है।
वीडियो में यह भी नजर आता है कि एक-दो लोग उसका बीच बचाव करते हैं लड़की किसी तरह वहां से निकलकर अपनी कार में चली जाती है ।बताया जाता है कि आशीष के साथ मौजूद एक लड़की उसे रोकने का प्रयास करती है।
नई दिल्ली के आरके पुरम थाने में आशीष पांडे के खिलाफ वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कराया गया है ।आशीष पांडे को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस मंगलवार को यहां पहुंची।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर संतुष्टि अपार्टमेंट में आशीष के पद पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
