नई दिल्ली 12 अप्रैल। इन दिनों पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है । इसके चलते जनता की परेशानियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। महंगाई के चलते सब्जियां पेट्रोल डीजल ऊँचे दाम पर बिक रहे हैं । अब दूध के दाम भी बढ़ने से लोगों की मुसीबत और बढ़ रही है। कराची डेयरी फार्मर एसोसिएशन में अचानक दूध के दाम में 23 रुपये वर्द्धि की है। इसके बाद दूध के दाम ₹120 तक पहुंच गया है खुदरा बाजार में 200 से 180 लीटर तक बिक रहा है।
महंगाई से पहले से ही पाकिस्तान की जनता इससे काफी गुस्से में है । पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार एसोसियन ने कहा कि सरकार से उसने पहले ही कई बार आग्रह किया था कि दामों में वृद्धि की जाए, लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया ना मिलने पर उसने खुद यह निर्णय लेना पड़ा।
एक पदाधिकारी ने कहा कि इस मामले में किसी दखल के लिए अधिकारियों से मिले थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया । चारे का नाम कई गुना बढ़ चुका है और ईंधन भी महंगा है।
गुजरी और प्रशासन में एसोसिएशन के इस निर्णय को गलत बताया है महंगा दूध बेचने वाले खुदरा विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने दूध के दाम ₹94 प्रति लीटर किए हैं । इसके बावजूद 100 से 1 80 रुपये लीटर तक दूध की बिक्री कर रहे हैं।
