पाकिस्तान में बम धमाके में 18 लोगों की मौत की खबर

नई दिल्ली 12 अप्रैल । पाकिस्तान में एक बम धमाके में 16 लोगों के मारे जाने की खबर है ,जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पाकिस्तानी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की है । उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए कहा हैं। पाक मीडिया के अनुसार आज सुबह कोयता की सब्जी मंडी में लोग खरीदारी कर रहे थे कि अचानक ही बड़ा धमाका हुआ।

बम धमाके में 2 बच्चों समेत 16 लोग मारे गए हैं ,जबकि 30 घायल हैं। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। धमाके की चपेट में आए लोगों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *