पाकिस्तान में 700 रुपए किलो

पाकिस्तान पहले से ही कंगाली की कगार पर खड़ा था और अब इसमें तड़का टमाटर का लगा है। पाकिस्तान में लोग ‘वाह’ नहीं ‘आह’ टमाटर कहते हुए नजर आ रहे हैं। यकीन मानिए शहबाज शरीफ के देश में अब टमाटर लग्जरी आइटम बन गया है। इस्लामाबाद से लेकर कराची और लाहौर तक टमाटर की कीमतों ने पाकिस्तानियों को लाल कर दिया है। यहां टमाटर के दाम आसमान तक पहुंच गए हैं। जो टमाटर 100 रुपए किलो मिल रहा था उसकी कीमत अब 700 रुपए किलो तक हो गई है। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो तो और भी चौंकाने वाली है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल में हुई जंग के बाद सीमा बंद होने से पाकिस्तान में महंगाई बम फूटा है। मतलब जो काम गोला-बारूद नहीं कर सके वो टमाटर ने कर दिया है।

#ShehbazSharif #TomatoPrice #Inflation #Pakistan #India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *