पीएम मोदी UAE पहुंचे, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया स्वागत

पीएम मोदी UAE पहुंचे, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया जोरदार स्वागत

पीएम मोदी 13 फरवरी को यानी आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम अहलान मोदी (हैलो मोदी) को संबोधित करेंगे. उसके बाद 14 फरवरी को UAE की राजधानी में BAPS हिंदू मंदिर में समापन समारोह में शामिल होंगे.

pm जी का ग्रैंड वेलकम किया गया। इस दौरान मोदी ने कहा कि ‘मैं गर्मजोशी से किए गए इस स्वागत का आभारी हूं। जब भी मैं यहां आपसे मिलने आता हूं, मुझे हमेशा लगता है कि मैं अपने परिवार से मिलने आया हूं।’ हम बीते सात महीनों में पांच बार मिल चुके हैं। इससे हमारे करीबी संबधों का पता चलता है। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा हुई इस दौरान कई रणनीतिक मुद्दों पर विमर्श किया गया। दोनों नेता इन विषयों पर आपसी परामर्श के गवाह बने।

द्विपक्षीय निवेश संधि: यह समझौता दोनों देशों में निवेश को और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते दोनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

AbuDhabi -* यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरा निमंत्रण स्वीकार करने और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए मेरे गृह राज्य गुजरात आने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आपने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और दुनिया में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है।”

#अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे 2015 में अपनी पहली(यूएई) यात्रा याद है जब मुझे केंद्र में आए कुछ ही समय हुआ था। तीन दशकों के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा थी। कूटनीति की दुनिया मेरे लिए नई थी। उस समय एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत तत्कालीन युवराज और आज के राष्ट्रपति ने अपने पांच भाइयों के साथ किया था… वह स्वागत अकेले मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए था…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *