Headlines

पुलिस कप्तान के कड़े निर्देशों के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने किया चौथे आरोपी को गिरफ्तार,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

आशनाई को लेकर हुये उक्त हत्याकांड में अब तक चार जा चुके हैं जेल, एक अभी भी है फरार

कोंच । गत माह नवंबर में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौरा में हुये खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है लेकिन एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उक्त हत्या आशनाई के एक प्रकरण में हुई थी जबकि कई घायल हुये थे।

गौरतलब है कि गुजरी 8 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौरा में आशनाई के एक प्रकरण में खूनी संघर्ष हुआ था और लाठी गुम्मों के अलावा गोलियां भी चलीं थीं जिसमें एक व्यक्ति सुंदरसिंह पुत्र चूरामन पाल की हत्या गोली मार कर कर दी गई थी, जबकि कई घायल हुये थे। इस प्रकरण में मृतक के भाई प्रेमनारायण ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों मानसिंह व योगेन्द्रसिंह को तो घटना के तत्काल बाद ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक आरोपी साहबसिंह पुत्र हरदास को गुरुवार को गांव के बाहर से ही कोतवाल संजयकुमार गुप्ता ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस तरह चार आरोपी सींखचों के पीछे पहुंच चुके हैं लेकिन एक आरोपी जसवंत अभी भी फरार है।

इस पूरे मामले में हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी में हो रही देरी को देखते हुये बुधवार की देर रात लगभग एक बजे एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी कोंच कोतवाली अचानक आ गये और पुलिस को अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिये थे जिसके चलते सक्रिय हुई पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *