झाँसी | मोठ कोतवाली में दर्ज डकैती और रंगदारी के मामले में 27 दिनों से लापता सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को अदालत में समर्पण कर दिया| कोर्ट खोलने से पहले ही वह मास्क और हेलमेट लगाकर बाइक से वहां पहुंच गए थे| करीब 1 घंटे के बाद पूर्व विधायक ने अपर सत्र न्यायाधीश जितेंद्र यादव की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आत्मसमर्पण कर दिया| कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया है |
बता दें कि मोठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुजोंद निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने इसी साल 20 नवंबर को गरौठा से सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, अखड़ापुर निवासी अनिल यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ डकैती और रंगदारी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था|पुलिस के लगातार दबाव के चलते 25000 के इनामी अनिल यादव ने 6 दिन पहले कोर्ट में समर्पण कर दिया था| उसके बाद पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी थी| इसके लिए नाते रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया था | दीप नारायण पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था|
पूर्व विधायक के नजदीकी अशोक गोस्वामी को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था| इसके साथ ही जमानतदारों में शामिल होने पर ऋषि यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था
पूर्व विधायक ने 15 दिसंबर को भी कोर्ट में समर्पण की कोशिश की थी लेकिन पुलिस फोर्स के कारण ऐसा नहीं किया| इस मामले में अगली तारीख 20 दिसंबर लगी है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
पुलिस को चकमा देकर पूर्व सपा विधायक ने किया कोर्ट में समर्पण
