पुलिस से पहले पीड़ित ने बदमाशो की चुनौती स्वीकारी!

ललितपुर 7 मार्चः अपहृत को छुड़ाने के लिये पीड़ित परिवार ने पुलिस से बचते हुये खुद चुनौती को स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि पांच लाख की फिरौती देकर अपहृत को छुड़ाया गया।


तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कड़ेसराकलां निवासी सेवानिवृत रेल्वे कर्मचारी रघुनाथ ने बताया कि बीते मंगलवार को वह अपने पुत्र पूरन के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी सफारी सबार आधा दर्जन अज्ञात लोग आये और उसके पुत्र से जेबीसी के लिए रुपये मांगने लगे। बेटे के सवाल-जवाब करने पर उक्त दबंग उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग गए। उनके जाते ही अज्ञात दो लोग उसके पास आये और अपहृत पुत्र की जान बचाने के लिए 5 लाख की फिरौती मांगी।

रघुनाथ का कहना है कि बेटे को बचाने के लिए उक्त लोगों को लेकर वह तालबेहट स्थित बैंक पहुंचा। जहां उसने बिड्रॉल भरकर पांच लाख रुपये निकाले। रूपये लेकर उक्त युवकों के साथ तरगुवां बाईपास की ओर गये, जहां सफारी गाड़ी भी आ गयी। मऊ रोड स्थित रेल पुल के नीचे उक्त लोगों ने पांच लाख रुपये लेकर उसके पुत्र पूरन को छोड़ दिया। इस दौरान उनके और पुत्र के मोबाईल उन्होने बन्द कर रख लिए थे। इसके बाद वह घर वापिस आये। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद से हड़कम्प मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *