Headlines

पेयजल आपूर्ति में हो रहा है गरीबों के साथ भेदभाव – कुँवर सत्येन्द्र पाल सिंह, रिपोर्ट कलाम कुरैशी

झाँसी। आज बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँ0 सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने अधिसासी अभियन्ता जल संस्थान झाँसी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर व नारे लगा कर गरीबों के साथ पेयजल आपूर्ति में किये जा रहे भेद भाव पर आक्रोश जताया। तथा बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल ने आज मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन अधिसासी अभियन्ता जल संस्थान झाँसी की अनुपस्थिति में वरिष्ठ सहायक को सौंपा।
इस अवसर पर कुँ0 सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की रहनुमा बनने का दावा करती है लेकिन स्थिति बिलकुल अलग है। झाँसी शहर में गरीबों के साथ पेयजल आपूर्ति में भेद भाव किया जा रहा है। गरीब बाहुल्य बस्तियों में पेयजल व्यवस्था एकदम खराव है। कुँ0 सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि पेयजल आपूर्ति समान रूप से हो। यदि समस्या का निदान न हुआ तो बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के कार्यकर्ता आन्दोलन करेंगे।
बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर गरीब बाहुल्य बस्तियों नईबस्ती, गुदरी, बंगलाघाट,मेवाती पुरा, इतवारीगंज, मिशन कम्पाउण्ड ,सांरंध्रा नगर हसारी, सरांय, दरीगरान, मुकरयाना ,राई का ताजिया ,बिसातखाना, हंसारी, हरिजन कालोनी, टपरिया, मसीहा गंज, टोलाबदलूराम, नैनागढ़, शेखबाड़ा, इमामबाड़ा, इस्लाम गंज, तालपुरा, खुशीपुरा, हजरयाना, ईसाईटोला, पुलियान09, ईदगाह,बड़ाकुआं, इलाहाबादी, अलीगोल, ओरझा गेट, तलैया, डड़िया पुरा, मास्टर कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, परवरान , मोहनी बाबा व मदकखाना इलाकों में पेयजल आपूर्ति में तत्काल सुधार की मांग की व दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की तथा कहा कि बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल द्वारा गरीबों की समस्याओं के निवारण हेतु जन आन्दोलन चलाया जाएगा।
बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से मो0नईम मंसूरी , हरीनारायण श्रीवास्तव, विनोद वर्मा , प्रफुल्ल शर्मा, राज सिंह शेखावत, अरूण दीक्षित, नरेश चन्देल, भोला शंकर कुशवाहा, अजय पटैरिया, देवेन्द्र अहिरवार, अनवार अहमद मंसूरी, श्रीमती मालती कुशवाहा, श्रीमती रानी वर्मा, श्रीमती मुन्नी देवी अहिरवार, विमला देवी, हेमलता, पार्वती देवी, प्रियंका देवी, भाना देवी, शकुनतला देवी , सुमित्रा देवी, दुर्गा देवी, आदि सभी ने मांग की कि झाँसी शहर की पेयजल व्यवस्था सुचारू की जाये। साथ ही कहा कि प्रदेश व केन्द्र की सरकार द्वारा गरीब को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, उनकी मुलभूत समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *