पैसों के विवाद में वेंडर ने पीटा

झाँसी | ट्रेन में एक युवक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था| उसने खाने के लिए आर्डर दिया| वेंडर ने उसे थाली 130 की दी, जबकि यह 110 की थी| 20 रूपये अधिक लेने का विरोध करने पर वेंडर ने यात्री पर बेल्ट से हमला कर दिया| एक्स पर शिकायत करते हुए निकाल सिंह ने बताया कि वह 25 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ कटरा से बीना के लिए यात्रा कर रहा था और वह बीना का ही मूल निवासी है| पीड़ित ने बताया कि उसने खान की एक थाली का आर्डर दिया| वेंडर थाली देने पहुंचा तो उसने 130 रूपये का बिल थमा दिया | वेंडर वहां से चला गया और कुछ देर बाद बेल्ट लेकर दोबारा अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और पिटाई कर दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *