पोते की मनौती मांगने जा रही महिला की हादसे में मौत

झाँसी| रक्सा थाना के डोंगरी गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात बाहन ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी | हादसे में बड़ागांव के बराठा गांव निवासी सुखदेवी (43) समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए| सभी मेडिकल कॉलेज ले जाये गये| रविवार समय सुखदेवी ने दम तोड़ दिया| वह पोते के लिए मनौती मांगने मंदिर जा रही थी| पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शब परिजनों को सौंप दिया| पुलिस वाहन को तलाश रही है|
सुखदेवी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटे हैं बड़े बेटे संजू की 3 साल पहले शादी हुई थी| बहू के अब तक संतान न होने पर वह बहुत परेशान रहती थी| अक्सर मन्नत मांगने मंदिर जाती थी|
गांव के कुछ लोगों ने बहू के मायके के पास स्थित मंदिर में मनौती मांगने की सलाह दी| यह सुनकर शनिवार शाम सुखदेवी बहू के मायके पठारी गांव के लिए निकली जबकि बेटा बहू बाइक से चले गए|
प्रत्यक्षदर्षियों ने बताया कि ई रिक्शा से जैसे ही वह लोग डोंगरी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार बहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी| हादसे में सुखदेवी, मनोहर, संतोष ई रिक्शा के नीचे दब गए| आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया | अधिक चोट आने से सुखदेवी ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया| रक्सा थानाअध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *