प्रयागराज : सोरांव ददौली में पोते ने दादी की हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से चारपाई पर सो रही दादी की गर्दन रेत दी। 20 मिनट तक बगल में बैठकर लाश को घूरता रहा। गांव वाले पहुंचे तो भागने लगा। इस पर उसे दौड़कर पकड़ लिया।
मोहल्ले वाले अंदर गए तो देखा कि खून से लथपथ दादी का शव पड़ा हुआ था। यह देख ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मोहल्ले वालों ने जब पूछा, दादी को क्यों मारा? आरोपी ने जवाब दिया, दादी को मुक्ति दे दी। सूचना पर आई पुलिस थाने ले गई।
