झाँसी | प्रेमी के साथ मिलकर विधि की छात्रा ने सर्राफा कारोबारी को ठग लिया | दोनों सोने की चेन लेने के बाद कारोबारी को भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर, भाग निकले| कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद कर ली |
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक, कोतवाली इलाके में बिसाती बाजार स्थित सिल्वर पैलेस में मंगलवार को नई दिल्ली निवासी स्वामी झा एवं प्रेम नगर के हजारी मोहल्ला निवासी लकी वर्मा पहुंचे| दोनों ने 50,800 रुपए की सोने की चेन खरीदी | ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए दुकान मालिक जितेंद्र अग्रवाल ने अपना यूपीआई नंबर दिया| उन दोनों ने फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर सोने की चेन लेकर चलते बने| शाम को जब उन्होंने भुगतान मिलाया, तब यह पैसा उनके खाते में नहीं आया | शिकायत दर्ज करने पर पुलिस ने उनकी बाइक नंबर की मदद से उन्हें पकड़ लिया|
पूछताछ में मालूम चला कि स्वामी भोपाल मे रहकर विधि की पढ़ाई कर रही है जबकि लकी वहां प्राइवेट काम करता है| स्वाति के खिलाफ धोखाबादी के कई मामले भी सामने आए | पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह, सत्येंद्र, अनिल, मुकेश समित अन्य मौजूद रहे |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
प्रेमी के साथ मिलकर छात्रा ने सर्राफा कारोबारी को ठगा
